Law Gyata

Get Solution for Every Problem

बुधवार, 5 मई 2021

केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) का क्या मतलब है|केंद्र शासित प्रदेश और राज्य में क्या अंतर है?|भारत में केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) की सूची (List of Union Territory in India)

केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) क्या है?

भारत मे इस समय कुल 29 राज्य और अनुच्छेद 370 हटने के बाद कुल केंद्र शासित राज्य 9 है। जिसमे जम्मू कश्मीर और लद्धाख को हाल में ही सामिल किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश एक सामान्य राज्य से कई मामलों में अलग होता है और यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इस लेख में हम आप को यह बतायेगे कि केंद्र शासित प्रदेश का क्या मतलब होता है और इसके साथ ही आप को यह भी बताया जायेगे की एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में क्या अंतर है।


Table of Contents

केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) का क्या मतलब है

केंद्र शासित प्रदेश और राज्य में क्या अंतर है?

भारत में केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) की सूची (List of Union Territory in India)


केंद्र शासित प्रदेश या Union Territory का क्या मतलब है?

भारत के ऐसे राज्य जिसको विशेष कारणों से अन्य राज्यों से अलग किया जाता है और उस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण होता है। भारत मे वर्तमान में 9 केंद्र शासित प्रदेश है। किसी भी राज्य को केंद्र शासित बनाने के लिए कई कारण हो सकते है जो इस प्रकार से है:

उस राज्य के ऐतहासिक और संस्कृति रूप के कारण जैसे कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव (पुर्तगाली) और पुदुचेरी (फ्रेंच)


कम जनसंख्या और आकार में छोटे होने के कारण जैसे कि अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप है |


जब हरियाणा राज्य का घट्न किया गया पंजाब से तब चंडीगढ़ को पंजाब और हरियाणा दोनों ही अपने मे शामिल करना चाहते थे लेकिन इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।

केंद्र शासित प्रदेश को चलाने के लिए राष्ट्रपति सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नियुक्त करते है। जो प्रदेश का संचालन करता है। केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा हो भी सकता है और नही भी जैसे कि दिल्ली और पुद्दुचेरी प्रदेश में विधानसभा है और यहाँ मुख्यमंत्री का चुनाव होता है| और मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनो मिल कर सरकार चलते है।


केंद्र शासित प्रदेश और राज्य में क्या अंतर है?

सामान्य प्रदेशो में विधानसभा का होना जरुरी है जबकि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा का होना जरूरी नही होता है। भारत मे दिल्ली और पुद्दुचेर केंद्र शासित प्रदेश के अलावा और कोई केंद्र शासित प्रदेश के पास विधानसभा नही है।

सामान्य राज्यो में मुख्यमंत्री ही शासन और प्रशासन देखता है लेकिन केंद्र शासित राज्य में यह सभी कार्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल करता है

सामान्य राज्यो में मुख्यमंत्री को लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है जबकि केंद्र शासित राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है।

सामान्य राज्य में विधानसभा राज्य के लिए कानून बना सकती है जबकि केंद्र शासित राज्य में यह कार्य प्रशासक की मंजूरी के बिना भी किया जा सकता और कुछ ही मुद्दों पर विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश अपने अनुसार कानून बना सकते है |


भारत में केंद्र शासित प्रदेश या Union Territory की सूची (List of Union Territory in India)

भारत में अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर का परिसीमन के बाद, अब भारत में 9 केंद्र शासित प्रदेश है जो इस प्रकार से है

केंद्र शासित प्रदेश
1. अंडमान और निकोबार द्वीप
2. चंडीगढ़
3. दादरा और नगर हवेली
4 .दमन और दीव
5. दिल्ली
6. लद्दाख
7. लक्षद्वीप
8.जम्मू और कश्मीर
9. पुडुचेरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें