Law Gyata

Get Solution for Every Problem

रविवार, 20 सितंबर 2020

आचार संहिता क्या होता है?


आचार संहिता क्या होता है

(WHAT IS A CODE OF CONDUCT)?


अचार संहिता एक प्रकार का कानून है जो चुनाव के दौरान लागू किया जाता है। इस कानून की जानकारी सभी भारतीयों को होनी ही चाहिए क्यों कि भारत बहुत बड़ा देश है जहाँ पर हर साल कही न कही चुनाव चलता ही रहता है। जब कही भी भारत मे चुनाव प्रक्रिया चालू होती है तब उस क्षेत्र में आचार संहिता कानून को चुनाव आयोग द्वारा लगाया जाता है। यह भारतीय चुनाव का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है जो चुनाव आयोग द्वारा दिशा-निर्देश (Guidelines)की सूची है जिसे सभी राजनीतिक पार्टी और राजनेताओं को पालन करना अनिवार्य है और आयोग द्वारा जब भी चुनाव की तारीख तय की जाती हैं उसी समय आचार संहिता की भी तारीख तय कर दिया जाता है। यही नही जब से यह कानून लगता है तो उस दौरान राजनेता और राजनीतिक पार्टियों को कई विशेष नियम का करना होता है।

राजनीतिक पार्टी और राजनेताओं के कार्यो और आचरण नकेल कसने के लिए चुनाव आयोग पर्यवेक्षक नियुक्त करता है | जो राजनीतिक पार्टी और राजनेताओं के कार्यो और आचरण की समीक्षा करता रहता है।

ये भी पढ़ें: CLAT परीक्षा क्या है? I CLAT Exam Pattern I CLAT Eligibility I CLAT Full Form I CLAT Exam Fees


Table of Contents

1.आचार संहिता क्या होता है (What is a code of conduct)?

2.आचार संहिता के नियम (Rules of Code of Conduct )

3.कब लागू किया जाता है? (Applicability)

4.आचार संहिता का उद्देश्य (Aim)


ये भी पढ़ें: चेक बाउंस क्या होता है? I Cheque Bounce होने पर क्या करें ?


आचार संहिता के नियम (CODE OF CONDUCT RULES)

जब यह कानून लगाये जाने के बाद सभी राजनेता और राजनीतिक पार्टियों को कई सारे कार्यो पर रोक लगा दी जाती है जो इस प्रकार से है।

1-चुनाव प्रचार के लिए किसी भी राजनेता और राजनीतिक पार्टियों को सरकारी संसाधनों का प्रयोग वर्जित है जैसे कि सरकारी वाहन, सरकारी आवास और सरकारी संपत्ति

2- सरकारी खजानो व पैसो का प्रयोग भी वर्जित है क्योंकि की पैसो से मतदान खरीदा जा सकता है

 3- लोगो को अपने तरफ़ करने के लिए किसी भी प्रकार के सरकारी घोषणा पर भी पाबंदी है।

4- राजनीतिक समेल्लन या रैली का आयोजन करने के पहले पुलिस अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

5- जाती या धर्म के आधार पर मतदान की मांग करने पर रोक है|

6-सरकारी खर्च से किसी भी प्रकार का राजनीतिक आयोजन पर पाबंदी है।

ये भी पढ़ें: जानिए सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) क्या है ( RTI kya hai in Hindi)

कब लागू किया जाता है? (Applicability)

चुनाव आयोग द्वारा जैसे ही चुनाव की घोषणा की जाती है उसी के साथ आचार संहिता की भी घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा की जाती है, और यह चुनाव के परिणाम तक लागू रहती है |

ये भी पढ़ें:मानहानि कानून क्या है और कब हम मानहानि का केस कर सकते है?

 आचार संहिता का उद्देश्य (Aim)

आचार संहिता का उद्देश्य निष्पक्ष और शांति पूर्ण चुनाव को सम्पन्न कराना है। जिनसे राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं के बीच में कोई शक न रहे कि कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने उच्च आधिकारिक पद का प्रयोग कर के मतदाताओं को आकर्षित किया है।


इस लेख में आपको आचार संहित के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://belegals.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

ये भी पढ़ें: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें