Law Gyata

Get Solution for Every Problem

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

7 Tips for lawyer to reduce stress level and increase performance

  7 Tips for lawyer to reduce stress level and increase performance  (7 tips एक वकील के लिए जिससे तनाव से बच सकते है)


Page content
1.   रोजाना योग और ध्यान करे
2.   अपने हॉबी को समय दे
3.   नही कहना भी सीखे
4.   कही भी घूमने की योजना बनाये
5.   एक समय मे एक ही काम करे
6.   आफिस का काम घर लाए
7.   अपने समय का प्रबंधन करे

1. रोजाना योग और ध्यान करे

यदि आप रोजाना योग और ध्यान करते है तो आप के मन को शांति मिलती है। योग और ध्यान से मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से आराम मिलता है ध्यान एक प्रकार का हथियार है जो आप को शक्तिशाली बनाता है इस जीवन की कठिनाइयों से लड़ने के लिए। ध्यान से हमे एक अलग ही सुकून का अनुभव होता है जिससे पूरा दिन खुशनुमा रहता है। हमे सुबह जल्दी उठ कर अनुलोम विलोम और ध्यान करना ही चाहिए, जिससे हमे तनाव से मुक्ति मिलती है।
7 tips एक वकील के लिए जिससे तनाव से बच सकते है


2. अपने हॉबी को समय दे

हमे अपने हॉबी पर समय जरूर देना चाहिए जो हमे अंदर से जीवन को जीने की इच्छा को प्रबल बनाती है और हमारे जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा का संचालन करती है जो हमे खुश रहने में मददगार होती है। ऐसा करने पर तनाव से दूर रहते है।

3. नही कहना भी सीखे

कई बार हम अपने client की सहायता के लिए अनावश्यक रूप से उनके कार्यो को करने के लिए हां बोल देते है जो उचित नही है। यदि आप उस काम को बेहतर रूप से नही कर पाते हो तो उसे ज़बरदस्ती करने के लिए कभी तैयार मत हो। उन client को छोड़ सकते है जो मुस्किल या unprofitable है।ऐसा करने से आप तनाव से दूर रह सकते है और अपने performance को बडा सकते है और उस समय को कही और अच्छे काम मे लगा सकते है।


4. काम से छुट्टी ले और कही घूमने की योजना बनाये

यदि आप तनाव में हो तो आप के लिए जरूरी है कि आप काम से छुट्टी ले कर कही घूमने जाए जो आप के माहौल को बदलता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इतना ही नही आप में नई सोच को भी पैदा करता है। जिससे आप की कार्य करने की इच्छा को बढ़ावा मिलता है। छुट्टी के समय छुट्टी जरूर ले उसे टाले नही।
7 Tips for lawyer to reduce stress level and increase performance


5. एक समय मे एक ही काम करे

आज के समय मे लोग multitask करना पसंद करते है जो सही नही है। ऐसा करने से आप का focus उस काम पर पूरा नही होता है, जिससे काम मे गलती होने का chance  बड़ जाता है नतीजा यह होता है कि व्यक्ति तनाव में चला जाता है। इस लिए तनाव से बचने के लिए आप एक समय मे केवल एक ही काम को करे ना कि कई काम एक साथ।

6. आफिस का काम कभी घर ना लाए

      कई बार हम अपने आफिस का काम घर पर ही करना चालू कर देते है जिससे हमारे personal लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिससे हम तनाव में रहते है। यही तक नही हम काम मे इतना सलग्न हो जाते है कि हम अपने फॅमिली और अपने सेहत का भी ध्यान नही देते और इसका अंजाम हमे बाद में पता चलता है इन सब दिक्कतों से बचने के लिए आफिस का काम घर पर ना लाए।

7. अपने समय का प्रबंधन करे

यदि आप अपने पूरे दिनभर के कार्यो की सूची बनाते है और जो सबसे ज्यादा जरूरी है उस काम को पहले करते है तो आप को तनाव से दूर रहने में मद्दत करता है।यदि आप ऐसा नही करते तो यह तनाव का कारण बन जाता है। जैसे अगर कोई मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या ईमेल से हो सकता है तो वहा जा कर मीटिंग करने की क्या जरूरत है।यह सब माध्यम अपना कर हम अपना समय बचा सकते है।
7 tips एक वकील के लिए जिससे तनाव से बच सकते है


Suggested read:- बाइक या कार चोरी होने पर क्या करे?

                             पुलिस के द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकार

                            6 Tips to Improve Legal Drafting in hindi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें