Law Gyata

Get Solution for Every Problem

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

6 Tips to Improve Legal Drafting in hindi

6 Tips to Improve Legal Drafting                                               


एक सफल वकील के लिए लिखित शब्दों का बहुत महत्व है इस लिए हर एक लीगल प्रोफ़ेशनल को लिखने की कला का होना जरूरी है। लीगल ड्रॉफ्टिंग में अच्छा होने के लिए समय और प्रैक्टिस की जरूरत पड़ती है। एक अच्छी लीगल ड्रॉफ्टिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातो पर ध्यान देना जरूरी है।

Page contents

  1. अपने पढने वाले व्यक्ति को ध्यान में रख कर ही लिखे
  2. लेखन के उद्देश्य को समझे
  3. सूचिबद्ध(Organize) तरीके से लिखे 
  4. आसान और कम शब्दों का प्रयोग करे (गागर में सागर)
  5. अंतिम रूप देने के पहले उसे कई बार पढ़े और उसे जहा पर जरूरत हो फिर से लिखे 
  6. लीगल शब्दो का चयन करें 



1.अपने पढने वाले व्यक्ति को ध्यान में रख कर ही लिखे                                          


            जब भी आप लीगल ड्रॉफ्टिंग करे जैसे कोई agreement , पार्टनरशिप deed बना रहे है या विल तैयार कर रहे हो तो आप सबसे पहले अपने पढ़ने वालों को पहचाने और उनके अनुसार ही बनाये  जैसे कोर्ट के लिए तैयार कागज में जज के लिए मर्यादित शब्दों का प्रयोग करे। 


2.लेखन के उद्देश्य को समझे                                                                                  


आप को सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि जो विधिक लेखन आप कर रहे है वह किस उद्देश्य के लिए है क्या यह शिकायत पत्र है, लीगल नोटिस या कानूनी सलाह के लिए है। लेखन के उद्देश्य के अनुसार ही अपनी लेखन का प्रारूप तैयार करे।

3.सूचिबद्ध(Organize) तरीके से लिखे                                                                    


जब भी आप विधिक लेखन करे हमेसा एक रोडमैप बनाये और उसी अनुसार ही लेखन करे। रोडमैप को चार्ट या ग्राफ़ के रूप में दिखा सकते है । लेखन में heading और sub-heading का जरूर प्रयोग करे यह पाठक को पढ़ने में सहायक होता है । ज़्यादा तर लोग यह महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान नही देते जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।


4.अंतिम रूप देने के पहले उसे कई बार पढ़े और उसे जहा पर जरूरत हो फिर से लिखे 



Proof reading एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शुद्ध और सही जानकारी देने के लिए । यह देखा जाता है कि कई बार हम बिना दोबारा पढ़े हम अंतिम प्रारूप तैयार कर लेते है और बाद में पता चलता है कि हमारे तैयार प्रारूप में कई सारी ग़लतियाँ है जो बाद में सुधार करना पड़ता है।यदि हम proof reading करते है तो हमे दोबारा मेहनत नही करनी पड़ती और अपना समय बचाते है  और विश्वसनीयता बनाये रखते है। हम अपने लेखन में कुछ महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान दे सकते है जैसे spelling, punctuation or grammatical error

5. लीगल शब्दो का चयन करें                                                                                    


हम इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करे जो प्रभावी और मजबूती प्रदान करे आप के केस को । हमेसा decided केस लॉ का referance जरूर बताएं । विधिक लेखन के लिए विश्वसनीय लीगल रिसर्च का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। जो आप को करना ही चाहिए।

6.विधिक लेखन संक्षिप्त रखे                                                                                    


आप हमेसा कम शब्दों में ज्यादा से ज्यादा अपने बातो को कहने की कोशिश करे। एक कहावत प्रचलित है " गागर में सागर " इस कहावत का मतलब यह है कि कम शब्दों में ज्यादा मतलब की बाते कहना। अपने शब्दों को सरल और स्पष्ट रूप से लिखे। यह सवाल खुद से जरूर पूछे कि क्या यह पत्र स्पष्ट और संक्षिप्त है।


Suggested read:- बाइक या कार चोरी होने पर क्या करे?


FAQ about Legal Drafting




1 टिप्पणी: