Law Gyata

Get Solution for Every Problem

रविवार, 8 मार्च 2020

आत्मरक्षा का अधिकार

आत्मरक्षा का अधिकार


I.P.C. की धारा 96 से  106 तक आत्मरक्षा के बारे में कहा गया है। जिसके तहत हर व्यक्ति को अपनी, पत्नी, बच्चों और अपनी संपत्ति  की सुरक्षा करने का अधिकार है। यह अधिकार भारतीय क़ानून द्वारा प्रदान किया गया है। भारत मे यह अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।


कोई भी व्यक्ति आप को या आपके संपत्ति को नुकसान पहुँचने की कोशिश करता है , तो आप खुद की सुरक्षा और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए , उस हद तक कर्रवाई कर सकते है। जिस तरह वह व्यक्ति आप को और आप की संपत्ति को नुकसान पंहुचा रहा है।


  कुछ परिस्थितियों में यदि आत्मरक्षा में किसी की जान चली जाती है तो राइट आत्मरक्षा के कानून के तहत हमे कुछ छूट मिल सकता है।


आत्मरक्षा क़ानून केवल शारीरिक और जान माल के नुकसान के खिलाफ ही मिलता है। ना कि कोई व्यक्ति आप को गाली दे रहा है तो आप भी आत्मरक्षा में उसे गाली देना चालू कर दे।


यह एक केवल कानून ही नही बल्कि हम सब का मौलिक अधिकार है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार यह कानून जीवन के अधिकार के अंतर्गत आता है।


आत्मरक्षा के अधिकार की सीमाएं


 आत्मरक्षा के अधिकार के तहत सामने वाले को उतनी ही चोट या नुकसान पहुंचा सकते हैं, जितनी वह आप को पहुंचाना चाहता है. मान लीजिए अगर कोई आप पर डंडे से हमला करता है, तो आप भी आत्मरक्षा में डंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन उस पर आप गोली नहीं चला सकते. यदि सामने वाले के हाथ में पिस्तौल है और वह गोली चलाने वाला है, तो आप भी आत्मरक्षा में गोली चला सकते हैं. 


जानें किन स्थिति में आत्मरक्षा का अधिकार प्राप्त है


1.यदि कोई व्यक्ति आप पर गोली चलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ आप भी गोली से हमला करते है तो यह हमला आत्मरक्षा के अधिकार के अंतर्गत आएगा।


2. यदि रात में आप के घर में कोई व्यक्ति चोरी, लूटपाट और आगजनी के मकसद से घूस आए तो इस परिस्थिति में यदि आप उस व्यक्ति पर हमला करते है तो यह हमला    आत्मरक्षा के अधिकार के तहत आएगा।


3. यदि आप पर कोई खतरनाक पदार्थ से अटैक करता है तो आपकी जवाबी कार्रवाई को आत्मरक्षा के अधिकार तहत कार्रवाई मानी जाएगी.


4. अगर किसी महिला को लगता है कि कोई व्यक्ति उस पर हमला करने वाला है या व्यभिचार करने की कोशिश करता है, तो वह अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई कर सकती है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें